फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा शुल्क 50 रुपये घटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रवेश परीक्षा आवेदन शुल्क में 50 रुपये की कमी की गई है। छात्रों के आंदोलन और आक्रोश को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार से ही यह आदेश लागू कर दिया है। प्रवेश परीक्षा शुल्क की नई फीस को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। नए आदेश के बाद यूजी प्रवेश परीक्षा शुल्क 650 और पीजी का प्रवेश परीक्षा शुल्क 850 रुपये हो गया है।
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षा के लिए 11 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई। प्रवेश समिति की बैठक में फीस वृद्धि का निर्णय लिया गया। स्नातक में पांच सौ की जगह सात सौ और स्नातकोत्तर में छह की जगह नौ सौ रुपये प्रवेश परीक्षा शुल्क रखा गया था। इस पर छात्रों ने आपत्ति जताई थी। कुलसचिव साहब लाल मौर्या ने बताया कि प्रवेश परीक्षा शुल्क में 50 रुपये की कमी की गई है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें