वाराणसी। फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की राम नगर का किला देखने की चाहत पूरी नहीं हो पाई। शहर के जाम और दोपहर में बाबतपुर से फ्लाइट होने के चलते वह रामनगर नहीं जा पाईं। जाह्नवी ने नदेसर पैलेस में ही दिन बिताया।
जाह्नवी अपना जन्मदिन मनाने के लिए मंगलवार को काशी पहुंची थीं। मंगलवार को विभन्न आयोजनों में हिस्सा लेने के बाद बुधवार सुबह उन्हें राम नगर का किला देखने जाना था। उन्होंने नदेसर पैलेस में आने-जाने के बारे में पूछा तो उन्हें बताया गया कि किला 10 बजे पर्यटकों के लिए खुलता है। डेढ़ बजे बाबतपुर से फ्लाइट होने के चलते उन्हें हर हाल में 12 बजे तक वापस नदेसर पैलेस आना होगा। शहर के जाम और मात्र दो घंटे का समय होने के चलते ही जाह्नवी ने किला देखने की योजना रद कर दी। अपनी फिटनेस को लेकर जागरूक जाह्नवी ने नदेसर पैलेस परिसर में ही जॉगिंग की। जान्हवी ने जन्मदिन के उपलक्ष्य में गरीबों में मिठाई बांटी।