फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बह रहा हजारों लीटर पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन तहसील के दुबारी कस्बे में ओवर हेड टैंक का मेन पाइप लाइन फटे होने से पिछले एक सप्ताह से पानी सड़क पर व्यर्थ बहकर बर्बाद हो रहा है। कई दिनों पानी रिसने से ऊंचे स्थानों पर रहने वाले लोगों के नलों में पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है। शिकायत के बावजूद जल निगम की ओर से कई दिन बीतने के बाद भी फटे पाइप को ठीक नहीं कराया गया है। इससे स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

दुबारी में कस्बा सहित आस पास के 12 गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए जलनिगम विभाग की ओर से ओवर हेडटैंक बनाया गया है। लेकिन एक सप्ताह पहले मेन पाइन लाइन लीकेज की समस्या के चलते रोजाना हजारों लीटर पानी क्षेत्र के तीन जगहों पर सड़कों पर व्यर्थ बह रहा है। वहीं लगातर पानी के रिसाव से सड़क पर जल जमाव की स्थिति बन गई है। जबकि मेन पाइप लाइन में लीकेज की समस्या के चलते ऊँचे स्थानों पर रहने वाले लोगों के घरों तक पर्याप्त प्रेशर से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इस समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों द्वारा कई बार जलनिगम विभाग के अधिकारियों को अवगत करा चुके है, लेकिन एक सप्ताह बाद भी लीकेज को दुरुस्त नहीं कराया गया है। इस संबंध में क्षेत्रवासी योगेंद्र मिश्रा, तारकेश्वर ठठेरा, रामचंद्र पाल, जयप्रकाश ठठेरा, चंद्रेलाल ठठेरा, ओमप्रकाश ठठेरा आदि का कहना है लीकेज के चलते मैनपरवा तिराहा के पास, बिग्रहपुर में कोट मुहल्ला, पुलिस सहायता केंद्र के पास, मियां के बंगला के पास और गंगऊपुरचट्टी के पास मुख्य मार्ग पर लीकेज से पानी बह रहा है। लोगों ने बताया कि कई बार शिकायतों के बाद विभागीय अधिकारी इसे दुरुस्त नहीं करा रहे है। इस बाबत अवर अभियंता अर्पित बरनवाल ने लीकेज की समस्या की जानकारी न होने की बात कही। कहा कि वो इसकी जानकारी लेकर इसे दुरुस्त करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें