फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देरी से पहुंचे विमान, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गुरुवार को आने वाले लगभग एक दर्जन विमान विलंबित रहे। लेट से आगमन के कारण विमान देरी से रवाना भी हुए, जिससे यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली से चलकर वाराणसी आने वाली इंडिगो की उड़ान 06ई906 अपने निर्धारित समय से ढाई घंटा देरी से वाराणसी पहुंची। जयपुर से आने वाला इंडिगो का ही विमान 06ई913 अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी से वाराणसी पहुंचा। दिल्ली से आने वाली जेट एयरवेज की उड़ान 09 डब्ल्यू375 अपने निर्धारित समय से चार घंटे की देरी से वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरी। दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की उड़ान एआई 406 साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंची। मुंबई से आने वाली एयर इंडिया की उड़ान एआई 0695 लखनऊ डायवर्ट हो गया फिर वहां से 2:30 घंटा देरी से वाराणसी पहुंची। मुंबई से आने वाली जेट एयरवेज की उड़ान 09 डब्ल्यू 3529 1:20 घंटे की देरी से पहुंची। मुंबई से आने वाली इंडिगो की उड़ान 06ई578 डेढ़ घंटे विलंबित रही। बैंकॉक से आने वाली इंडिगो की उड़ान 06ई 897 एक घंटा विलंबित रही। दिल्ली से गया होकर आने वाली एयर इंडिया की विमान एआई 433 आधा घंटा विलंबित रही। दिल्ली से आने वाला जेट एयर का विमान एस2367 दो घंटे देरी से पहुंचा। इसी प्रकार अन्य उड़ानें भी 15 से 20 मिनट लेट रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें