फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारने लगे तो फाड़े मतपत्र, तीन प्रत्याशियों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उदय प्रताप महाविद्यालय में शनिवार को हंगामे और बवाल के बीच छात्रसंघ चुनाव हुआ। मतदान तो शांतिपूर्ण ढंग से हुआ, लेकिन मतगणना के दौरान खुद के हारते देख अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने मत पत्र फाड़ डाले। इसके बाद हंगामा हो गया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया तो समर्थक कॉलेज के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। हंगामे के बाद मतगणना रोक दी गई। सूचना पर जिलाधिकारी और एसएसपी पहुंचे। पूरा परिसर छावनी में तब्दील कर दिया गया। हिरासत में लिए गए प्रत्याशियों से पूछताछ की गई। प्रत्याशियों का एक पक्ष चुनाव निरस्त करने की मांग पर अड़ा रहा तो दूसरा पक्ष इसका विरोध करता रहा। बाद में डीएम की मौजूदगी में अध्यक्ष पद की मतगणना दोबारा कराई गई, जिसमें मिलिंद सिंह निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान हुआ। दोपहर एक बजे से मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रतीक सिंह बागी ने जब देखा कि सभी बूथों पर प्रतिद्वंद्वी मिलिंद सिंह आगे चल रहे हैं तो मतगणना कक्ष में जाकर एक मतपत्र फाड़ दिया। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों ने उन्हें बाहर निकाल दिया। इसके बाद अफवाह फैलाई गई कि प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी को जिताने की कोशिश की जा रही है। करीब पौने दो बजे वह अन्य प्रत्याशियों के साथ दोबारा मतगणना कक्ष में पहुंचा और फिर कई मतपत्र फाड़ डाले। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सभी को हिरासत में ले लिया। इसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रतीक सिंह व शुभम राय, महामंत्री पद के प्रत्याशी शिवांशु सिंह व राघवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी अभिषेक सिंह और पुस्तकालय मंत्री पद का प्रत्याशी सौरभ कुमार सिंह शामिल है। इस दौरान मतगणना अंतिम चरण में चल रही थी। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने सभी प्रत्याशियों से वार्ता कर चुनाव निरस्त न करते हुए उपाध्यक्ष, महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री पद के परिणामाें की घोषणा कराई। बाद में बैलेट पेपर फाड़ने पर शिवपुर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इनमें छात्र संघ अध्यक्ष के प्रत्याशी पंकज सिंह बागी, शुभम राय और पुस्तकालय मंत्री पद के प्रत्याशी सौरभ सिंह शामिल हैं। एसओ शिवपुर ने बताया तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि कॉलेज में अराजक माहौल बनाने वाले छात्रों को चिह्नित कर कार्रवाई होगी।
चुनाव के दौरान कॉलेज परिसर व उसके आसपास शिवपुर, कैंट, सिगरा, सारनाथ समेत कई थानों की फोर्स तैनात रही। इस दौरान एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह, सीओ कोतवाली बृजनंदन राय, सीओ चेतंगज अंकिता सिंह समेत पुलिस के कई उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें