फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियों पर नजर रखने के लिए खुला एनआरआई कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों की मॉनिटरिंग के लिए सोमवार को बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल में एनआरआई कार्यालय शुरू कर दिया गया। यहां प्रतिदिन के कामों का लेखा जोखा, पत्राचार, सूचना संकलन के लिए चार कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है। प्रवासियों की सुविधा के लिए 50 मेहमानों के लिए एक लाइजिनिंग अफसर की तैनाती की जाएगी। इसके लिए 100 अधिकारियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया। टेंट सिटी में आठ बेड का अस्पताल भी बनाया जाएगा। प्रवासी सम्मेलन के कामों की गुणवत्ता एनआरआई विभाग की टीम परखेगी।
विज्ञापन

प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक सोमवार को मंडलायुक्त सभागार में हुई। इसमें एनआरआई विभाग के अधिकारियों के साथ स्थानीय अधिकारी शामिल रहे। हस्तकला संकुल और ऐढ़े में होने वाले आयोजन में प्रवासियों के प्रवेश और आम आदमी के प्रवेश पर चर्चा की गई। इसके अलावा वाहन पार्किंग, सड़क निर्माण आदि की कार्ययोजना मांगी गई। यहां प्रत्येक व्यक्ति 150 लीटर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इच्छुक सभी प्रवासी भारतीयों को गंगा आरती, श्री काशी विश्वनाथ दर्शन, सारनाथ भ्रमण व अन्य स्थलों के भ्रमण की व्यवस्था रहेगी। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने से संबंधित कार्यों को समय से पूर्ण कर लें। वाहन व यातायात की व्यवस्था का माइक्रोप्लान बना लें। बैठक से पहले विशेष सचिव एनआरआई अरुण कुमार ने अपनी टीम के साथ आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। बैठक में विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
आज आएगी विदेश मंत्रालय की टीम
विदेश मंत्रालय की नौ सदस्यीय टीम मंगलवार को वाराणसी आएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि टीएफसी में विदेश मंत्रालय अपना नोडल कार्यालय शुरू कराया जाएगा।
संस्कृति विभाग करेगा विशेष आयोजन
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान संस्कृति विभाग की ओर से 21 जनवरी को देवासुर संग्राम पर आधारित अमृत कुंभ, पद्म विभूषण पं छन्नू लाल मिश्र का उप शास्त्रीय गायन, 22 जनवरी को सांसद मनोज तिवारी का भोजपुरी गायन, लोक विधाओं का कार्यक्रम, शोभायात्रा और प्रदर्शनी का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें