वाराणसी। सड़क के गड्ढों और अतिक्रमण अभियान के बाद मलबा न हटाए जाने के कारण मंडुवाडीह चौराहा से थाने के बीच रोजाना जाम लगता है। इसके चलते बाजार के लोग सुबह से शाम तक धूल और धुएं से परेशान होते हैं लेकिन उनकी समस्या पर ध्यान देने की फुरसत प्रशासनिक अमले को नहीं है।
मंडुवाडीह आरओबी बनाया गया तो मंडुवाडीह चौराहा से महमूरगंज की ओर जाने वाले मार्ग को लकदक कर दिया गया। मगर, मंडुवाडीह चौराहा से मंडुवाडीह थाने के बीच की सड़क को जैसा का तैसा छोड़ दिया गया। इसके चलते सड़क के गड्ढे और अतिक्रमण हटाने के बाद छोड़ा गया मलबा यहां रोजाना जाम का कारण बन रह रहे हैं। मंडुवाडीह व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि इस संबंध में जिला प्रशासन को गंभीरता से ध्यान से देकर चौराहा से थाने के बीच सड़क को दुरुस्त कराना चाहिए।