फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के दर्शन करने के लिए पंडालों में उमड़े काशीवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शहर के करीब 240 स्थानों पर आयोजित पूजा पंडालों में विराजित मां की प्रतिमाओं का मंगलवार की सुबह विधिविधान से पूजन किया गया। इन पंडालों में कहीं बाहुबली, अमरनाथ गुफा, वैष्णो देवी का धाम , राम मंदिर, पतंग के भी पंडाल बनाए गए हैं। जिसे देख श्रद्धालु सेल्फी लेने से पीेछे नहीं हटे।
विज्ञापन

मंदिरों में पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमाओं को पंडाल में स्थापित करते हुए उनको भक्तों के दर्शनार्थ उनका पट खोल दिया गया। मां की इन अलौकिक छवि को देखने के लिए देवी भक्त देर शाम दर्शन करने पहुंचे। जिससे शहर की पूरी सड़कें भक्तों से खचाखच भर गई थंी। सबसे अधिक भीड़ मंगलवार की देर रात हथुवा मार्केट, मच्छोदरी, टाउन हाल विशेश्वरगंज, हरतीरथ सहित कई अन्य पंडालों को देखने के लिए भीड़ उमड़ी। इसमें आयोजकों की ओर से बनाई गई एक से बढ़कर एक पंडालों को देखा प्रतिमओं को निहारा और मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें