फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉरिडोर की डिजाइन के लिए ग्लोबल टेंडर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर का नक्शा और डिजाइन विश्वस्तरीय होगा। कॉरिडोर का नक्शा तैयार करने के लिए कंपनी का चयन ग्लोबल टेंडर के जरिए किया जाएगा। शुक्रवार को मंदिर की वेबसाइट पर टेंडर जारी कर दिया गया है। दस दिन में इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर के विस्तारीकरण के साथ ही सुंदरीकरण योजना को शासन से हरी झंडी मिलने के बाद इसकी कवायद तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप कॉरिडोर का खाका तैयार किया जाएगा। विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के सदस्य सचिव विशाल सिंह ने बताया कि ग्लोबल टेंडर की प्रक्रिया के बाद कंपनियों का पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन और मॉडल देखे जाएंगे। डिजाइन फाइनल करने के बाद प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कं सल्टेंट की नियुक्ति होगी। कॉरिडोर परियोजना के तहत पाथ-वे निर्माण के लिए 148 भवनों के अधिग्रहण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। परिषद के तहत दो वार्डों के 15 मोहल्लों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें