फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के रिटायर्ड कर्मी ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत नासिरपुर क्षेत्र स्थित विवेक नगर में रहने वाले बीएचयू से रिटायर्ड सेक्शन आफिसर लालबहादुर लाल श्रीवास्तव (75) ने शनिवार की देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके से बरामद सुसाइड नोट के अनुसार जिंदगी से ऊब जाने के कारण लालबहादुर लाल ने आत्महत्या की है। इसके लिए न किसी को परेशान किया जाए और न पूछताछ की जाए। साथ ही, उन्होंने लिखा कि बेटा सदा खुश रहे।
विज्ञापन

बीएचयू से 15 साल पूर्व लालबहादुर लाल सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। लालबहादुर लाल का बेटा अशोक छपरा में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार की रात लालबहादुर लाल भोजन करने के बाद दरवाजा बंद कर सो गए थे। रविवार को उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो किराएदार दिनेश चौधरी ने स्टूल लगाकर रोशनदान से देखा तो लालबहादुर लाल बालकनी के रोशनदान में गमछे के फंदे के सहारे लटके दिखे। दिनेश ने घटना की जानकारी पुलिस और उनके बेटे अशोक को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें