फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार से पैसा पाएं, केला और अमरूद की फसल उगाएं,

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। खेती को लाभकारी बनाने के लिए उद्यान विभाग इस समय किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रहा है। इसमें किसानों को पौधों के अलावा उसके रखरखाव, खाद बीज के लिए भी पैसे भी दे रहा है। इस समय उद्यान विभाग सबसे अधिक केला और अमरूद की फसल पर अनुदान दे रहा है। इसके लिए इस समय किसान अपना रजिस्ट्रेशन अक्टूबर तक करा रहे हैं।
विज्ञापन

खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए प्रदेश सरकार चिंतित है, ताकि किसानों की आय को खेती के माध्यम से ही बढ़ाकर उनको आर्थिक रुप से मजबूत किया जा सके। इसके लिए सरकार तमाम तरह की योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं में ही उद्यान विभाग अनुदान योजना चला रहा है। इसमें विशेषकर फल, सब्जी, मसाला वाली फसलें शामिल है। इसमें विभाग की ओर से पौधों के अलावा उनके रखरखाव, आदि तक के पैसे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि इस समय सबसे अधिक अनुदान टिशू कल्चर केले की फसल व अमरूद के पौधे लगाने पर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि यह दोनों फसलें कम समय में अधिक लाभ देने वाली हैं। उद्यान अधिकारी के अनुसार केले की फसल एक बीघा में कुल 770 पौधे प्रति हेक्टेयर लगाया जा सकता है। जिसमें इसमें कुल 41 हजार रुपये का अनुदान मिलना है। यह अनुदान 2 सालों में दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक बीघा केले की खेती से एक किसान कम से कम दो से ढाई लाख रुपये तक आसानी से कमा सकता है। वही एक बीघा में कुल 70 अमरूद के पौधे लगाए जाएंगे। इस फसल पर कुल 11500 रुपये का अनुदान है। यह दो साल में दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अमरूद दो बार पैदावार देता है। ऐसे में किसान 2 साल में 30 हजार से शुरू करके लाख रुपए तक अपनी आय कर सकते हैं। इसके लिए जिले के किसान जिला उद्यान विभाग से संपर्क करके अपना आवेदन कर सकते हैं। इसमें किसानों को लाभ की खेती के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। जबकि अन्य फसलों के लिए भी जानकारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें