फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूजाबाद चौकी प्रभारी और दो सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रामनगर थाना अंतर्गत सूजाबाद चौकी प्रभारी बृजेश कुमार सिंह और कांस्टेबल रणविजय राय व रामजी सिंह को एसएसपी ने रविवार को निलंबित कर दिया। दरोगा और दोनों सिपाहियों के खिलाफ यह कार्रवाई वाहनों से अवैध वसूली करने के आरोप में की गई है। तीनों के खिलाफ रामनगर थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पुलिस चौकी सूजाबाद के पिकेट पर रात में वाहनों से अवैध वसूली की शिकायत मिली थी। शिकायत की तस्दीक करने के लिए रात में सीओ क्राइम ने औचक निरीक्षण किया गया तो सूजाबाद पुलिस चौकी प्रभारी और दोनों सिपाही वाहनों से वसूली करते हुए रंगेहाथ पकड़े गए। तीनों को निलंबित कर उनके खिलाफ रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने कहा कि अवैध वसूली की जांच के लिए डिप्टी एसपी रोजाना रात में औचक निरीक्षण कर रहे हैं। जो भी पुलिसकर्मी अवैध वसूली में संलिप्त पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई में देर नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें