फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टेशन को शिफ्ट करने का सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चौकाघाट फ्लाईओवर हादसे के बाद मुंबई से आई सेफ्टी और ट्रैफिक मैनेजमेंट टीम की फाइनल रिपोर्ट के आधार पर सेतु निगम ने सात सुझाव जिला प्रशासन को भेजे हैं। आग्रह किया है कि जब तक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता तब तक के लिए अस्थायी तौर पर रोडवेज बस स्टेशन को चौकाघाट या लहरतारा की ओर शिफ्ट किया जाए। इससे निर्माण कार्यों में आसानी होगी और भारी वाहनों की आवाजाही रुकने के साथ ही ट्रैफिक प्रबंधन भी बेहतर होगा। सेतु निगम के सुझावों के आधार पर अब जिला प्रशासन, यातायात विभाग मिलकर नई कार्ययोजना बनाएंगे।
विज्ञापन

इस कार्ययोजना के आधार पर ही ट्रैफिक डायवर्जन और सेफ्टी-सिक्योरिटी के इंतजाम किए जाएंगे। उसके बाद फ्लाईओवर का निर्माण शुरू कराया जाएगा। हालांकि पिलर पर अब तक जो बीम चढ़ाए गए हैं, उनके क्रास बीम डालने का काम जारी है। सभी बीमों को आपस में जोड़ने के बाद ही नई बीम ढाली जाएगी। लहरतारा से कैंट के बीच फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर आवाजाही फिलहाल ठप है। नई यातायात योजना बनने के बाद ही इस बारे में कोई निर्णय लिया जाएगा। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक संदीप गुप्ता ने बताया कि जांच टीम के सुझावों से प्रशासनिक उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जो दिशा-निर्देश तय होगा, उस अनुरूप काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें