फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीर गोवर्धनपुर में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत सीर गोवर्धनपुर गांव में शुक्रवार की सुबह विवाहिता सोनी यादव (25) संदिग्ध हाल में फंदे के सहारे घर में लटकी मिली। सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने पति सहित ससुराल के अन्य लोगों पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। विवाहिता के पिता मेवा यादव की तहरीर पर पति राजेश सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

चांदपुर निवासी बीएचयू का संविदा कर्मी राजेश सीर गोवर्धनपुर निवासी अपने नाना लालजी यादव के घर नवासा पर रहता था। राजेश की शादी सात वर्ष पूर्व सुंदरपुर क्षेत्र के कर्माजीतपुर निवासी मेवा यादव की बेटी सोनी से हुई थी। सोनी पांच साल के बेटे आर्यन की मां थी। बेटी की मौत की सूचना पाकर पहुंचे मेवा यादव ने बताया कि राजेश अपने नाना के यहां बचपन से रहता था। नाना ने अपनी संपत्ति राजेश के नाम कर दी थी। कुछ समय बाद उसका छोटा भाई राहुल भी नाना के घर रहने लगा और राजेश से संपत्ति में आधा हिस्सा मांगने लगा। इसे लेकर दोनों भाइयों के बीच रोजाना विवाद होता था तो राजेश शराब पीकर घर जाता था और सोनी से मारपीट करता था। मेवा ने बताया कि उसके नाती आर्यन ने बताया कि सभी लोग मिल कर उसकी मां को मारे और फंदे पर लटका दिए। मेवा की तहरीर पर मारपीट कर हत्या करने के बाद फंदे पर लटकाने के आरोप में राजेश, उसकी मां उर्मिला, नाना लालजी यादव और छोटे भाई राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लंका पुलिस ने सोनी का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें