भदोही। काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए गए। बोर्ड से संबद्ध जिले के दो विद्यालयों के नतीजे उत्सावर्धक रहे। 10वीं (आईसीएसई) में सेंट थॉमस स्कूल, गोपीगंज के छात्र मो. कैफ अंसारी ने 94.20 फीसदी और 12वीं (आईएससी) में सेंट मेरीज स्कूल, नई बाजार के प्रशांत प्रभाकर झा ने 95.60 फासदी अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया। परीक्षाफल जारी होने के बाद से टॉपरों के घर जश्न का माहौल रहा।
सेंट थॉमस का 10वीं का परीक्षाफल 98 फीसदी रहा। मो. कैफ के 94.20 प्रतिशत के अलावा स्नेहिल कुमार मिश्रा 93 प्रतिशत और शिवांसु यादव 92 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय की 12वीं का परीक्षाफल 96 प्रतिशत रहा, जिसमें सूरज पांडेय (विज्ञान) ने 91, प्रज्ज्वल सिंह (विज्ञान) ने 90.2, प्रणव मिश्रा (विज्ञान) 89.8, रिया अग्रहरि (वाणिज्य) 82.4, आरुषि गुप्ता (वाणिज्य) 82.2 और स्नेहा जायसवाल ने 80.60 प्रतिशत पाकर अपने विद्यालय और अभिभावकों को गौरवान्वित किया। प्रिंसिपल वृंदा सैम और मैनेजर सैम अब्राहम ने मेधावियों को शुभकामनाएं दीं।
इसी प्रकार सेंट मेरीज स्कूल का 10वीं का परीक्षाफल 95 फीसदी रहा। 10वीं में श्रेष्ठ गुप्ता 91 प्रतिशत, तारिक अनवर 89.66 प्रतिशत तथा विजय मिश्र ने 89.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए जबकि 12वीं का परिणाम 86 प्रतिशत रहा। 12वीं में प्रशांत प्रभाकर झा (विज्ञान) ने 95.60 प्रतिशत अंक के साथ जिले में टॉप किया। मोहम्मद अहमर (विज्ञान) ने 94.60 प्रतिशत और शिवाकांत तिवारी (विज्ञान) ने 90.60 प्रतिशत अंक के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया। परिणाम जानने के बाद शुरू हुआ बधाइयों का दौर देर रात तक चला।