फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी और उमस से बंदियों में सांसत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भीषण गर्मी में जिला कारागार में बंदियों की सांसत हो रही है। जेल की क्षमता से तीन गुना से भी अधिक बंदियों को जेल में ठूंसकर रखने की पीड़ा अब बंदियों से सही नहीं जा रही है। सोमवार को जेल का निरीक्षण करने गए जेल विजिटर भूपेंद्र यादव के सामने बंदियों ने अपनी व्यथा रखी। इस पर जेल विजिटर ने शासन को इस स्थिति से अवगत कराने को कहा है।
विज्ञापन

जिला कारागार की क्षमता 114 बंदियों की है जबकि यहां ढाई सौ से अधिक बंदी है। इनमें सजायाफ्ता और विचाराधीन दोनों बंदी शामिल हैं। साथ ही महिला बंदी भी हैं। सुरक्षा को लेकर आए दिन चर्चा में रहने वाले जेल में गर्मी में बंदियों की सांसत हो रही है। सोमवार को जेल विजिटर जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र यादव ने जेल का जायजा लिया तो बातचीत के दौरान बंदियों ने छोटी सी जेल में अधिक बंदियों को रखने से होने वाली दिक्कतों के बारे में बताया। कहा कि उन्हें तमाम सोने बैठने से लेकर शौच आदि तक के लिए मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। हर जगह लाइन लगी रहती है। साथ ही गर्मी में छोटे बैरक में रह पाना मुश्किल हो गया है। इस पर जेल विजिटर ने नई जेल के निर्माण की प्रक्रिया को गति देने की मांग जिला प्रशासन से की। कहा कि इस समस्या से शासन को भी अवगत कराया जाएगा। बता दें कि एक हजार बंदियों की क्षमता वाली जेल का निर्माण प्रक्रिया में है, लेकिन जमीन नहीं मिलने के कारण बात आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें