फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की करवट से बीमारियों का हमला0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दिन में तेज धूप, गर्मी और रात में कम तापमान। दो दिन पहले बारिश, अचानक बदले मौसम का असर लोगों की सेहत को प्रभावित कर रहा है। यही वजह है कि सर्दी, खांसी, बुखार के साथ ही पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों के साथ ही बच्चों में निमोनिया का खतरा भी बढ़ रहा है। बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल समेत दीनदयाल, मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या में 20 से 25 प्रतिशत इजाफा हुआ है। चिकित्सकों की ओर से लोगों को खान-पान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार की देर रात बनारस और आसपास के इलाकों में हुई बारिश के बाद से न केवल उमस कम हुई है बल्कि तापमान में भी उतार-चढ़ाव दिख रहा है। शुक्रवार को तापमान जहां अधिकतम 36.09 डिग्री रहा वहीं, न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को अधिकतम 36 जबकि न्यूनतम 22 डिग्री और रविवार को अधिकतम 33.06 और न्यूनतम 19 डिग्री रहा।
मौसम में यही बदलाव बीमारियों के बढ़ने की मुख्य वजह मानी जा रही है। दीनदयाल अस्प्ताल के फिजिशियन डॉ. पीके सिंह के मुताबिक पिछले तीन चार दिनों से ओपीडी की संख्या बढ़कर 100 से 120 तक पहुंच गई है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वीके श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय डायरिया, बुखार और दस्त से पीड़ित बच्चे अधिक आ रहे हैं। सुबह-शाम ही बच्चों को घर से बाहर लेकर निकलें दोपहर में बाहर निकलने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें