फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने उठाया शिक्षा बाजारीकरण का मुद्दा0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआई) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय, काशी विद्यापीठ सहित कई जगहों पर धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान विश्वविद्यालयों, कॉलेजों में छात्र समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने शिक्षा के बाजारीकरण का मुद्दा पुरजोर ढंग से उठाते हुए इसका विरोध करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बीएचयू मधुबन उद्यान परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता विकास सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। विकास ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। निर्भय ने कहा कि शिक्षा के मौलिक अधिकार को शिक्षा के बाजारीकरण के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है जिसका संगठन की ओर से हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन आकाश कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन विनीत मिश्रा ने किया। इस दौरान चंदन पटेल, पुनीत सिंह, विवेक चौबे, श्याम जी पांडेय आदि मौजूद रहे। उधर, काशी विद्यापीठ में आयोजित कार्यक्रम में छात्रसंघ पूर्व उपाध्यक्ष राहुल राज ने संगठन की ओर से छात्रहितों में किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान विकास चौहान, अश्वनी, यासिर खान, विशाल शर्मा, रविकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें