ज्ञानपुर। एससी-एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर सोमवार को आयोजित भारत बंद का जिले में खास असर नहीं रहा। दुकानें सामान्य दिनों की तरह खुलीं और व्यवसाय हुआ। हालांकि दलित संगठनों और कुछ राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के समर्थन में जुलूस निकाला और धरना प्रदर्शन किया।
भारतीय भीम गर्जना संघ के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले से एससीएसटी एक्ट को निष्प्रभावी करने का आरोप लगाया। कहा कि ऐसी स्थिति में अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम का मकसद ही समाप्त हो जाएगा और दलितों का शोषण बढ़ जाएगा। इस मौके पर राकेश कुमार राव, राजेश कुमार, लवकेश चंद्र, अरविंद कुमार, राम छबीले, दिलीप कुमार, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया गया। दलित संगठन के आंदोलन को बसपा ने भी समर्थन दिया। जिलाध्यक्ष पद्मभूषण भारती की अगुवाई में बसपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर कहा कि दलित आवाज दबाने की साजिश की जा रही है। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री कमलाशंकर भारती, कमलाशंकर राव, लल्लू गौतम, कड़ेशंकर भारती, हारुन अंसारी, राकेश प्रजापति, सलाहुद्दीन अंसारी, राकेश मौर्य, अमित गौतम, प्रमोद भारती, मोके यादव, रामचंद्र गौतम, जेपी चौधरी आदि मौजूद रहे। इंडियन एससीएसटी फोरम ने भी विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया। जिला मुख्यालय सरपतहां में प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने राय रखी। इस मौके पर डॉ. राजेश कुमार, त्रिभुवन कुमार गौतम, महेंद्र कुमार, बिरजू, सूरज, नीरज, कैलाश, अनीस, श्यामू गौतम, नरेंद्र आदि मौजूद रहे। इसके बाद जिला मुख्यालय से लेकर हॉस्टल चौराहे तक विरोध मार्च निकाला गया।