जौनपुर। उप चुनाव में निर्वाचित खुटहन एवं सिकरारा के ब्लाक प्रमुखों ने सोमवार को पद एवं गोपनीयता का शपथ ली। उधर, बक्शा ब्लाक प्रमुख सजल सिंह का शपथ ग्रहण समारोह नहीं आयोजित हुआ।
सिकरारा ब्लाक सभागार में सोमवार को नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख समर नाथ यादव को उप जिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि ब्लाक प्रमुख सबके अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने सहयोग लेकर आगे बढ़ने को कहा। संचालन एडीओ अरुण पांडेय ने किया। जेपी यादव, फुर्तीलाल कनौजिया, डॉ. ईश्वर लाल यादव, विजय यादव, संजय सिंह, शैलेश यादव, जयशंकर यादव डब्लू, इंद्र कुमार यादव, सुनील सिंह, भीमसेन सिंह, सर्वेश यादव, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे। खुटहन ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख नीलम सिंह को शाहगंज के उपजिलाधिकारी जेएन सचान शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने नवनिर्वाचित प्रमुख को शुभकामनाएं दीं। वशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख रमेश सिंह ने कहा कि इसी माह कार्ययोजना बनाकर सभी बीडीसी सदस्यों को कार्य बांट दिया जाएगा। अजय सिंह, राकेश वर्मा, आनंद बरनवाल, प्रमोद मोदनवाल, अजीत सिंह, अवधेश सिंह पप्पू, राना यादव, सूबेदार सिंह, प्रदीप यादव, प्रहलाद गुप्ता, गौरव सिंह, योगेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।