फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से आठ मड़हे राख

विज्ञापन
विज्ञापन
वहिदानगर। गुजरे 24 घंटों के दौरान इलाके के दो गांवों में चार लोगों के आठ मड़हे अबूझहाल में जलकर नष्ट हो गए। इसमें अनाज, भूसा और गृहस्थी के सामान राख हो गए। भावापुर गांव में तीन किसानों के छह मड़हे और अरता में एक किसान के दो मड़हे जले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोइरौना थाना क्षेत्र के भावापुर गांव निवासी रवि यादव, बच्चू यादव का एक-एक मड़हा और भगेडू यादव के चार मड़हे में किसी ने बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे के आसपास आग लगा दी। इससे सभी छह मड़हे देखते ही देखते जल कर राख हो गए। हालांकि जलते मड़हों को बुझाने का प्रयास ग्रामीणों ने किया लेकिन विकराल रूप धारण कर चुकी थी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी और कोइरौना थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई, तब तक सब जब चुका था। पीड़ित ने बताया कि आग से 45 हजार सामान नष्ट हुआ है। पीड़ितों की मानें तो एक दिन पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति से मड़हों को लेकर विवाद हुआ था। इस विषय में कोइरौना थाना प्रभारी निरीक्षक सारनाथ सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। इसी तरह अरता गांव निवासी राजपति यादव के दो मड़हों में बुधवार की रात किसी शरारतीतत्व ने आग लगा दी, जिससे भूसा, उपली और अनाज राख हो गया। भुक्तभोगी के मुताबिक 35 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें