खमरिया। नगर में बिगवा (जंगली जानवर) के आतंक से लोग सहम गए हैं। इस जानवर ने बीते दो दिनों में नगर क्षेत्र में तीन पशुओं को अपना शिकार बना लिया। इसके हमले से एक पशु की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उसका उपचार पशु अस्पताल में कराया जा रहा है। खमरिया नगर के नारे पर यादव बस्ती में गत मंगलवार की रात विजय शंकर की गाय के बच्चे को जंगली जानवर ने अपना शिकार बना लिया। इसी तरह बैजू का पड़वा की 8भी जंगली जानवर के हमले में मौत हो गई। बुधवार की रात बिगहा ने हमला कर साधु की गाय की बछिया को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उसका उपचार कराया गया। मोहल्ले के लोगों में जानवर के हमले को लेकर भय है। लोगों ने उसे भागते समय देखने का दावा किया।