फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में सुलभ शौचालय के लिए जमीन चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर पालिका क्षेत्र भदोही में दो सुलभ शौचालय बनवाए जाएंगे। शासन से हरी झंडी मिल चुकी है और नगर पालिका प्रशासन ने स्थान का चयन भी कर लिया है। कुछ और शौचालय बनवाए जाएंगे लेकिन उनके लिए अभी स्थल का चयन नहीं हो पाया। शनिवार को मिनी सदन की बैठक में ये बातें नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने कहीं। बैठक में नालों और सीवर की सफाई कराने पर सहमति बनी। साथ ही सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक में सांसद वीरेंद्र सिंह और विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी भी शामिल हुए।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि भदोही स्टेशन मोड़ पर तथा महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल के पश्चिमी छोर पर शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही टेंडर की कार्रवाई की जाएगी। दोनों सुलभ शौचालय में स्नान की भी व्यवस्था होगी। बैठक में स्वच्छता अभियान की समीक्षा करते हुए सभी नालों और सीवर को साफ कराने पर सहमति बनी। इसके अलावा सफाई कर्मियों को सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्व सम्मति से मंजूरी मिल गई।
गर्मी में पेयजल समस्या को देखते हुए नगर के प्रमुख स्थानों पर स्थाई प्याऊ स्थापित कराने के प्रस्ताव को एक स्वर में पास कर दिया गया। वहीं, प्रत्येक वार्ड में पांच-पांच सबमर्सिबल पंप लगवाने के पुराने प्रस्ताव पर काम शुरू न होने पर सवाल उठाए गए। इस पर चेयरमैन ने कहा कि डेढ़ माह से ईओ के न रहने के कारण व्यवधान आया है। इसके लिए जल्द ही टेंडर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें