फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल का छज्जा ढहा, हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
वहिदानगर। डीघ विकास खंड रामकिशुनपुर बसहीं गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के जर्जश्र भवन के बरामदे का छज्जा शनिवार सुबह भरभराकर गिर गया। घटना के वक्त पास पड़ोस के बच्चे विद्यालय परिसर में ही मौजूद थे लेकिन संयोग अच्छा था कि घटनास्थल से कुछ दूर पर थे, वरना किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन

रामकिशुनपुर बसही गांव में 1984 में निर्मित स्कूल का भवन कई साल से जर्जर है। डेढ़ दशक से शिक्षण कार्य भी बंद कर दिया गया है हालांकि पठन- पाठन के लिए बना नया भवन उसी परिसर में है। शनिवार को सुबह करीब आठ बजे आसपास के बच्चे पढ़ने हेतु पहुंच गए थे और परिसर में खेल रहे थे कि अचानक जोरदार आवाज के साथ बरामदे का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेंद्र सिंह ने बताया की भवन दो दशक से जर्जर हालत में है, शिक्षण कार्य बंद है। विभाग को कई बार पत्र भेजकर भवन को ध्वस्त करने की मांग की गई लेकिन अमल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें