फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव के साथ साथ वर्ष भर हुईं स्पर्धाओं के विजेता और परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मनमोहक प्रस्तुति से छात्र-छात्राओं ने वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ. अजय गोस्वामी ने कहा कि शैक्षणिक योग्यता को खेलों से अलग नहीं किया जा सकता। खेलों से सद्भाव बढ़ता है तो शिक्षा और अनुशासन से भी कोई छात्र तरक्की की सीढ़ियां चढ़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को वार्षिकोत्सव में हिस्सा लेना चाहिए। इससे आत्मविश्वास बढता है। कहा कि छिपी प्रतिभा का भी पता लगता है और उसका आंकलन भी किया जा सकता है। समारोह में होली पर्व के मद्देनजर भोजपुरी में होली गीत पर छात्राओं का नृत्य खूब सराहा गया। नाटक के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों पर प्रहार किया। छात्र दहेज प्रथा, नशा, भ्रष्टाचार के खिलाफ संदेश देते नजर आए।
महाविद्यालय के सर्वोच्य अंक प्राप्त करने वाली बीएससी की छात्रा सौम्या बरनवाल व सूजीता देवी बीए को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा बीएससी तृतीय के छात्र सदफ जाजेब तथा बीएससी तृतीय की छात्रा हुफरिश अंसारी को विज्ञान वर्ग में सर्वोत्तम छात्र-छात्रा का पुरस्कार दिया गया जबकि बीए तृतीय की छात्रा तस्लीम अंसारी व स्मृति तिवारी को कला वर्ग में सर्वोत्तम छात्र-छात्रा का पुरस्कार मिला। डा.वर्षारानी ने संचालन किया। शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप जलाकर हुआ। इस मौके पर डा.बृजेश सिंह, डा.गौतम गुप्ता, डा. पंकज यादव, डा.रुस्तम अली, डा.रेनू तिवारी, डा.राजकुमार, अवधेश कुमार आदि ने मेधावियो का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें