फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही ब्लॉक प्रमुख पर अपहरण के दो और मुकदमे

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई (भदोही)। भदोही ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर शह-मात का खेल चरम पर पहुंच गया है। पिछले चार दिन से बीडीसी सदस्यों के गायब होने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। औराई थाना क्षेत्र के आशापुर बिजला और भदोही कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर फुलवरिया के क्षेत्र पंचायत सदस्यों के गायब होने के मामले में बुधवार को देर रात दोनों थानों में ब्लॉक प्रमुख समेत नौ लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव की तिथि तय होने के बाद से भदोही ब्लॉक की सियासत गर्म हो गई है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने-अपने पाले में करने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाएं जा रहे हैं। दुलमदासपुर के बीडीसी शेषमणि प्रकरण में ब्लॉक प्रमुख को थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन दो और बीडीसी के गायब होने के मामले में मुश्किलें बढ़ गईं हैं। बुधवार को आशापुर बिजला निवासी शांति देवी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने के साथ ही औराई थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके बीडीसी पति सहदेव चौहान एक जनवरी को सुबह घर के सामने बैठे थे। उसी दौरान चार पहिया वाहन से लीलाधरपुर के ग्राम प्रधान ईश्वर चंद्र और भदोही ब्लॉक प्रमुख विकास यादव समेत छह लोग पहुंचे और उसके पति को गाड़ी में बैठाकर चले गए। दूसरे दिन जब उसके पति नहीं आए तो प्रधान लीलाधरपुर के पास गई। उन्होंने दो घंटे बाद लौटने की बात कही, लेकिन अब तक मेरे पति नहीं आए। महिला की तहरीर के आधार पर औराई पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख भदोही विकास यादव, लीलाधरपुर के प्रधान ईश्वचंद्र समेत तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। इसी तरह अहमदपुर फुलवरिया के बीडीसी अनिल सरोज के परिवार वालों की शिकायत पर भदोही पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख समेत तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि दोनों मामलों की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें