फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवांस लेकर नहीं करने दिया कार्यक्रम, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दो लाख रुपये एडवांस जमा करा कर प्रीतिभोज का कार्यक्रम आयोजित न करने देना और फिर रुपये न लौटाना नदेसर स्थित द गेटवे होटल गंगेज के प्रबंधन के गले की फांस बन गया है। जंगमबाड़ी निवासी डॉ. बृजेश कुमार शुक्ला की तहरीर पर द गेटवे होटल गंगेज के सहायक प्रबंधक अनिल कुमार सिंह, चीफ मैनेजर और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ शुक्रवार को धोखाधड़ी और आपराधिक न्यासभंग सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन

डॉ. बृजेश कुमार शुक्ला के अनुसार अपनी बेटी की शादी के उपलक्ष्य में उन्होंने बीते नौ दिसंबर को द गेटवे होटल गंगेज में प्रीतिभोज का आयोजन तय किया था। इसके लिए उन्होंने एक अगस्त को ही चेक के माध्यम से दो लाख रुपये एडवांस भी जमा कराए थे। इसके साथ ही आयोजन स्थल के विवरण के साथ आमंत्रण पत्र रिश्तेदारों और परिचितों को वितरित भी कर दिया था।
डॉ. शुक्ला के अनुसार नौ दिसंबर से कुछ दिन पहले अचानक ही सहायक प्रबंधक अनिल कुमार सिंह और चीफ मैनेजर उनसे कार्यक्रम में लगने वाले टेंट, स्टेज, बिजली आदि के नाम पर ज्यादा रुपये मांगने लगे। असमर्थता जताई गई तो परेशान किया जाने लगा और फिर होटल देने से मना कर दिया गया। किसी तरह दूसरा आयोजन स्थल तय कर कार्यक्रम किया गया और जमा एडवांस वापस मांगा गया तो सहायक प्रबंधक और चीफ मैनेजर टालमटोल करने लगे। डॉ. शुक्ला ने बताया कि अभी तक उन्हें दो लाख रुपये वापस नहीं मिले हैं। उन्होंने एसएसपी से दो लाख रुपये वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें