फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाभारत क्लब और बीएचयू ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वाराणसी जिला वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से डॉॅ. संपूर्णानंद स्टेडियम में आयोजित 66वीं सीनियर जिला वॉलीबाल चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में नवभारत क्लब में राजपुर क्लब को 2-1 से पराजित कर सर्वजेता बना। नवभारत क्लब की ओर से वकाश अहमद, प्रवीण मिश्रा तथा राजपुर क्लब की ओर से रोहित मौर्या तथा अशीष सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं महिला वर्ग के फाइनल मैच में बीएचयू ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए बीएनएस नरिया को 2-0 से पराजित करते हुए चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा किया। बीएचयू की तरफ से प्रगती, गीता तथा अंकिता ने उत्कृष्ट खेल दिखाया।
विज्ञापन

इससे पूर्व पुरुष वर्ग के खेले गए मैचों में डीएलडब्ल्यू ने नवभारत क्लब को 2-0 से हराया पर भुवनेश्वर में आयोजित अंतर रेलवे में भाग लेने के लिए रवाना होने के चलते डीरेगा आगे मैच नही खेल सकी। सिगरा स्टेडियम में बीएनएस को 2-0, राजपुर क्लब ने कंदवा स्पोर्टिंग क्लब को 2-0 से हराया। पहले सेमीफाइनल में राजपुर क्लब ने डालिम्स रोहनिया को 2-0 तो वहीं दूसरे सेमीफाइनल में नवभारत क्लब ने सिगरा स्टेडियम को 2-0 से हराया। सनातन समारोह के मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह तथा विशिष्ट अतिथि प्रबंधक आईटीआई प्रवीण राय रहे। खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें