फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन सवा सौ ने किया हज के लिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ‘हजयात्रा-2018’ के लिए बुधवार से आवेदन शुरू हो गए। पहले दिन करीब सवा सौ ने ऑफलाइन आवेदन किए। हज कमेटी की वेबसाइट से आवेदन फार्म डाउनलोड कर भरे गए हैं। हालांकि फार्म डाउनलोड करने में थोड़ी दिक्कत भी हुई। इनके अलावा ऑनलाइन आवेदन भी किए गए। पूर्वांचल हज सेवा समिति की ओर से शहर में बनाए गए केंद्रों पर आवेदन करने के साथ ही लोग तमाम जानकारियां भी लेने पहुंचे थे। समिति की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर भी जानकारी हासिल की गई।
विज्ञापन

हज आवेदन के लिए दालमंडी, नई सड़क, ककरमत्ता, रेवड़ी तालाब, पीलीकोठी, सरैया, बड़ी बाजार, मकबूल आलम रोड, पुलिस लाइन चौराहा कचहरी, लल्लापुरा, चौकाघाट समेत 15 केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर शिविर लगाकर हज पर जाने के इच्छुक लोगाें को फार्म भरने में मदद की जा रही है। गौरतलब है कि हज आवेदन के लिए पासपोर्ट होना जरूरी है। जिनका पासपोर्ट नहीं है, वो तत्काल आवेदन कर सकते हैं। सात दिसंबर तक या उससे पहले के जारी पासपोर्ट पर ही हजयात्रा की जा सकती है।
उधर इसरा (इंडियन सोसाइटी फॉर सोशल रिवॉल्यूशन एंड एक्शन) की ओर से पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है जो मुहल्ले मुहल्ले जाकर आम लोगों को पासपोर्ट बनवाने और हज फार्म का नि:शुल्क वितरण कर उनकी मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें