फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी के प्रचार में आएंगे अखिलेश यादव,नरेश और अहमद हसन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मेयर के चुनावी रण में सपा की ओर से स्टोर प्रचारकों की फौज उतरने वाली है। मेयर प्रत्याशी साधना गुप्ता के चुनाव प्रचार में पूर्व सीएम अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और पूर्व मंत्री अहमद हसन का कार्यक्रम लगभग तय हो गया है। 22 नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, 17, 18 को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और 22, 23 को अहमद अहसन के आने का कार्यक्रम है। इसमें नरेश उत्तम और अहमद का कार्यक्रम जारी हो चुका है लेकिन अखिलेश यादव का लिखित कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डा. पीयूष यादव, महानगर अध्यक्ष राजकु मार जायसवाल ने प्रदेश नेतृत्व से चुनाव प्रचार के लिए डिंपल यादव, रामगोपाल यादव, नरेश अग्रवाल, ओमप्रकाश सिंह, धर्मेंद्र यादव, इंद्रजीत सरोज को भेजने का अनुरोध किया है। इन नेताओं कार्यक्रम जल्द जारी करने को कहा गया है। नेताओं का कहना है कि अगर भाजपा को शिकस्त देनी है तो स्टार प्रचारकों को चुनाव मैदान में उतारना होगा। जिलाध्यक्ष डा. पीयूष यादव ने बताया कि अहमद हसन और नरेश उत्तम का कार्यक्रम जारी हो चुका है। अन्य वरिष्ठ नेताओं के भी जल्द आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें