फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में सड़कों के गड्ढे भरें, सुधारें यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर की खस्ताहाल सड़कों की स्थिति को लेकर गुरुवार को राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने पीडब्लूडी और आईपीडीएस के अभियंताओं को जमकर फटकार लगाई। कहा कि तीन दिन के भीतर शहर की सड़कों की मरम्मत अभियान चलाकर कराई जाए। इसके साथ ही चौकाघाट फ्लाईओवर और ककरमत्ता र्फ्लाइओवर की सर्विस रोड एक हफ्ते के अंदर बनाई जाए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने सर्किट हाउस में पीडब्लूडी के अधीक्षण अभियंता से कहा कि जब पैसे की कमी नहीं है तो सड़क मरम्मत के काम में कोताही क्यों बरती जा रही है। एसएसपी और एसपी ट्रैफिक को राज्य मंत्री ने कहा कि जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सड़कों पर थानेदार गश्त करें। जाम वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर ट्रैफिक पुलिस के 10 दस्ते का गठन किया जाए। कहा कि जाम लगने पर इलाके के थानेदार की जवाबदेही सुनिश्चित करें। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए टोल फ्री नंबर 1073 को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। कहा कि 1073 पर सूचना मिलते ही 10 मिनट में संबंधित क्षेत्र की जाम की समस्या दूर की जाए। मैदागिन स्थित शव वाहन स्टैंड को राजघाट शिफ्ट करने का निर्देश दिया। आईपीडीएस के अभियंताओं से कहा कि काम को नियत अवधि पर पूरा करें ताकि सड़कों की मरम्मत जल्द हो सके। काम में देरी होने पर आईपीडीएस के अभियंताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बैठक में विधायक रवींद्र जायसवाल व सौरभ श्रीवास्तव, डीएम योगेश्वर राम मिश्र, एसएसपी आरके भारद्वाज, वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित खरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें