फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो छात्राओं संग 30 ने भरे पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ चुनाव के लिए गुरुवार को शांति के साथ नामांकन हुआ। इस बार के नामांकन में प्रशासन की सख्ती के चलते न तो ढोल-नगाड़े बजे और न ही वाहनों के काफिले के साथ प्रत्याशी जुलूस निकाल पाए। कुछ ने कोशिश की तो पुलिस ने उनके दो डीजे जब्त कर लिए। ऐसे में प्रत्याशी सादगी के साथ पर्चा दाखिल करने पहुंचे। दो छात्राओं समेत कुल 30 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। एक दिन पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद भी चार छात्रों ने मैदान छोड़ दिया जबकि फर्जी प्रमाणपत्र लगाने पर एक छात्र का पर्चा खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन

विद्यापीठ के चुनाव में अध्यक्ष पर तीन प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है। सबसे ज्यादा महामंत्री के लिए पांच और उपाध्यक्ष व पुस्तकालय मंत्री पद पर तीन-तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसी तरह संकाय प्रतिनिधि के पदों पर 16 पर्चे दाखिल किए गए। वहीं, बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद भी रुद्र प्रताप सिंह और महामंत्री पद के अनिरुद्ध पांडेय, संगम लाल व विवेक कुमार सिंह ने पर्चा दाखिल नहीं किया। पुस्तकालय मंत्री पद के लिए नामांकन करने पहुंचे आकाश कुमार गिरी का पर्चा खारिज कर दिया। इसने उपस्थिति का फर्जी प्रमाणपत्र लगाया था। कुलानुशासक प्रो. शंभुनाथ उपाध्याय और चुनाव अधिकारी प्रो. आरपी द्विवेदी की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को नाम वापसी ने बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें