फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 बड़े बकाएदारों पर वीडीए का शिकंजा, रद होंगे मकान के नक्शे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वीडीए ने 20 बड़े बकाएदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसमें 10 भवन आवंटी है और 10 नक्सा पास कराने वाले हैं। जिन्होंने भवन खरीदने और नक्सा पास कराने के बाद वीडीए को भुगतान ही नहीं किया है। इसमें वीडीए का करोड़ों रुपये बकाया है। वीडीए उपाध्यक्ष ने चेताया कि है कि 31 अक्तूबर तक बकाया राजस्व जमा नहीं हुए तो भवन का नक्शा निरस्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वीडीए ने अपने आवंटित आवासीय भवनों का मूल्य अब तक नहीं जमा करने पर 537 बकाएदारों को नोटिस जारी किया है। इनमें वीडीए के 10 बड़े बकाएदार हैं जिनपर 12 लाख से लेकर 27 लाख रुपये तक का बकाया है। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित खरे ने इनको नोटिस जारी की है। नदेसर, संजय गांधी नगर के भवन लेने वाले शामिल हैं। इसके अलावा 10 ऐसे बड़े बकाएदार हैं जिन्होंने आवासीय, व्यवसायिक भवनों का नक्शा तो पास करा लिया लेकिन शुल्क ही नहीं जमा किया है। इन बकाएदारों को भी नोेटिस भेजा गया है। जिसमें एक लाख रुपये से लेकर तीन करोड़ तक के बकाएदार हैं। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित खरे ने चेताया है कि यदि बकाया जमा नहीं किया तो भवन का नक्शा निरस्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर तक स्वीकृत नक्शे की बकाया धनराशि जमा करने का मौका दिया गया है।
वीडीए आज बांटेगा प्रमाणपत्र
वाराणसी। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित खरे के निर्देश पर शुक्रवार को दो बजे से रामनगर आवासीय योजना में नवीन आवंटित ईडब्लूएस भवनों के आवंटियों को आवंटन पत्र का वितरण किया जाएगा। इसका आयोजन वीडीए के मीटिंग हाल में होगा। राम नगर आवासीय योजना में प्राधिकरण द्वारा आवास आवंटन पहले आओ पहले पाओ व्यवस्था के तहत किया जाता है। विगत काफी लंबे समय से इस योजना में आवास आवंटन कतिपय कारणों से लंबित पड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें