फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में फुटबाल की प्रतिभाओं की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। स्कूलों में अंडर-17 वर्ग ब्वॉयज ग्रुप में फुटबाल की प्रतिभाओं की तलाश करने के लिए स्टेयर्स स्कूल फुटबॉल लीग (एसएसएफएल) प्रदेश पहुंच चुकी है। पूर्वांचल में फुटबाल की प्रतिभाओं को तराशने के लिए संस्था ने पंजीकरण शुरू कर दिया है। अंडर-17 ग्रुप में 160 टीमों को शामिल करने का लक्ष्य है। यह जानकारी लीग के संस्थापक व महासचिव सिद्धार्थ उपाध्याय ने मंगलवार को कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन

बताया कि उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के सहयोग से चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर और महाराजगंज में फुटबाल लीग का आयोजन किया जाएगा। स्कूलों में पंजीकरण फार्म भरवाया जाएगा। इसमें किसी भी स्कूल के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। स्कूलों से चयनित टीम के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ ही जर्सी फुटबाल आदि मुफ्त में उपलब्ध कराए जाएंगे। मैच के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी। 19 से 26 अगस्त के बीच मैच शुरू होंगे। चार अक्तूबर तक फाइनल खेला जाएगा। लीग मैचों का शुभारंभ वाराणसी में होगा। प्रयास है कि फुटबाल की प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाए।
उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के मानद महासचिव मोहम्मद शम्सुद्दीक ने कहा कि एसएसएफएल के साथ मिलकर काम करने से बेहतर नतीजे सामने आएंगे। गुजरात स्टेट फुटबाल एसोसिएशन के सचिव रेफरी बोर्ड के चेयरमैन तथा एसएसएफएल नेशनल काउंसिल के प्रमुख गुलाब चौहान का कहना है कि यह टैलेंट स्पॉटिंग प्लेटफार्म है। टूर्नामेंट के दौरान स्पोर्ट्स क्लब, खेल प्रशासन, राष्ट्रीय चयनकर्ता भी लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए अहम मैचों पर नजर रखते हैं।
विज्ञापन

एक लाख खिलाड़ियों को जोड़ने का लक्ष्य
एसएसएफएल देश के सात राज्यों में 400 प्रशिक्षण केंद्रों का संचालन कर रही है। दिल्ली और गुजरात में 35 हजार फुटबाल खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। संस्था का लक्ष्य एक लाख फुटबाल खिलाड़ियों को जोड़ने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें