फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए आज होगा डेयरी सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
दानगंज। गाजीपुर और जौनपुर सीमा पर स्थित नियार बाजार से बनारस के बीच यातायात व्यवस्था ठीक न होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चोलापुर ब्लॉक के साथ ही दोनों पड़ोसी जिलों के करीब सौ गांवों के लोगों का प्रतिदिन बनारस आना-जाना होता है। पिछले दिनों परिवहन निगम ने महानगर सेवा की एक बस का संचालन शुरू किया था, जो भीड़ के आगे नाकाफी साबित हो रही है। वहीं, डग्गामार वाहन संचालक मनमाना किराया वसूलने के साथ लोगों से अभद्रता भी करते हैं।
विज्ञापन

करीब एक महीने पहले नियार बाजार से कैंट के बीच महानगर सेवा की एक बस का संचालन शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों में डग्गामार वाहन संचालकों के शोषण से मुक्ति मिलने की उम्मीद जगी थी। क्षेत्र के क्षेत्र के नियार, रजला, बाबतपुर, ऊधोरामपुर, हथियर पूरेघूसा, हरदासीपुर, अजगरा, ताला बेला, रौना, कंमना, हाजीपुर, चौबेपुर खुर्द, मुरेरी, नीमा, परानापट्टी, बबियांव और खरदहा समेत करीब सौ गांवों के विद्यार्थी, वकील, व्यापारी, सरकारी कर्मचारी और किसान प्रतिदिन वाराणसी आते-जाते हैं। आसपास के जिलों के लोगों का भी आना-जाना होता है। इस भीड़ के हिसाब से एक बस बस नाकाफी है। मजबूरी में लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इन वाहनों में मनमाना किराया वसूला जाता है। सर्वोदय ग्राम समिति के लोगों ने क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाकर परिवहन निगम से बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें