फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइए आज करें रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर बुधवार 14 जून को मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में अमर उजाला की ओर से रक्तदान शिविर लगेगा। इस शिविर में हर कोई रक्तदान कर महापुण्य का भागीदार बन सकता है। इच्छुक व्यक्ति अमर उजाला कार्यालय मुगलसराय और चंदौली कार्यालय में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। रक्तदान करने वाले व्यक्ति इस नंबर पर 9675898327 पूरा पता और मोबाइल नंबर सहित वाट्सएप पर भेजकर पंजीकरण करा सकते हैं। रक्तदान के बाद उन्हें अमर उजाला की तरफ से प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सुबह नौ बजे से दिन में दो बजे तक कोई भी स्वस्थ व्यक्ति पहुंचकर रक्तदान कर सकता है। छह बार रक्तदान कर चुके युवा अमरेश कुमार सौरभ बताते हैं कि छह वर्ष पूर्व पहली बार उन्होंने रक्त 18 वर्ष की उम्र में दुर्घटना में घायल एक ऐसी महिला को दिया, जिसे वे जानते भी नहीं थे। इससे उसकी जान बच गई। अनजान महिला के मुंह से निकले थैंकयू शब्द आज भी कानों में गूंजते है। यह अनुभव हर किसी को महसूस करना चाहिए। युवा सामाजिक कार्यकर्ता प्रभाकर सिंह अब तक चार बार खून दे चुके हैं। लोगों को समझा रहे हैं कि रक्तदान समाज के साथ-साथ अपने भी हित में है। रक्तदान से भाईचारा भी बढ़ता है।
विज्ञापन

इनसेट-
रक्तदान के लिए आगे आएं लोग
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। ब्लड बैंक स्थापित होने के बाद लोगों को काफी राहत मिली है। किसी भी प्रकार की रक्त की समस्या के समाधान के लिए बैंक तत्पर है। उक्त बातें प्रयोगशाला प्राविधिक प्रभारी संजय कुमार ने कहीं। बताया कि पिछले वर्ष 1260 यूनिट का संग्रहण किया गया था, जिसके चलते सैकड़ों लोगों को गंभीर परिस्थिति में ब्लड देकर उसकी जान बचाई गई। इसके लिए आठ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ था, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की थी। अमर उजाला फाउंडेशन ने दो रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस वर्ष जितना रक्त कोष अमर उजाला फाउंडेशन ने इकट्ठा कराया, वर्ष का अब तक सर्वाधिक रिकार्ड रहा है। आह्वान किया कि विश्व रक्तदान सप्ताह के अंतर्गत अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें