फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
दूल्हा हुआ बेहोश, शादी से वधु पक्ष का इंकार
विज्ञापन

विवाह मंडप में बेहोश गिरा दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सुरियावा। थाना क्षेत्र के अभोली ग्राम में बुधवार को शादी के मंडप में दूल्हे को चक्कर आ गया और वह गिर गया। इतना देखकर दूल्हन और उसके परिजनों ने विवाह करने इंकार कर दिया। आरोप यह भी है कि दूल्हन के घर वालों ने बारातियों को बंधक बना लिया। वर पक्ष द्वारा खर्च हुई रकम वापस करने के बाद ही उन्हें छोड़ा गया। घटना की क्षेत्र में व्यापक चर्चा रही। पुलिस ने ऐसे किसी मामले से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

सुरियावा थाने के हरीपुर (कीर्तिपुर) से हरिश्चंद्र गौतम के पुत्र विनय की बारात दुर्गागंज थाने के अभोली गांव गई थी। द्वारचार की रस्म पूरी होने के बाद एक ओर बाराती खान पान में व्यस्त थे तो दूसरी ओर मंडप में चढ़ावा की रस्म अदायगी हो रही थी। इसी बीच दूल्हे को चक्कर आ गया और वह मंडप में गिर पड़ा। घटना के बाद दूल्हन के पिता आश्चर्यचकित होने के साथ साथ आक्रोशित हो उठे। और अपनी बेटी का विवाह रोक दिया। घंटो बात विवाद चला जिसमें लोगों ने पक्षों को समझाने बुझाने का भी काम किया लेकिन बात नहीं बनी। और दूल्हे के घर वालों को बंधक बना लिया गया। अंत में आपस में समझौता कर शादी रोक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें