भदोही। मुक़द्दस हज के सफर पर जनपद के दो और लोग जा सकेंगे। केंद्रीय हज कमेटी ने वेटिंग सूची में से कुछ और लोगों के हज के सफर पर जाने की सूची जारी है। इसमे दो लोग अपने जिले के हैं। इसकी जानकारी गुरूवार को
खुद्दाम-ए हज समिति के सरपरस्त हाजी सौदागर अली अंसारी ने दी।
उन्होंने बताया कि कि हज कमेटी आफ इंडिया ने कुल 6372 लोगों के नाम जारी किए हैं। बताया कि 5402 लोगों द्वारा विभिन्न कारणों से हज पर जाने में असमर्थता जताने पर प्रदेश के 1596 लोगों को वेटिंग सूची से नाम जारी किए गए हैं। भदोही जनपद के जो खुशनसीब हैं उनमें माधोसिंह के मोहम्मद रफी और महमूदा खातुन हैं। जिला हज ट्रेनर और समिति के महासचिव मौलाना सोहैब आलम नदवी ने बताया कि सभी आजमीने हज को अपने कैटगरी अनुसार 19 जून तक बैंक में बाकी रकम भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। भुगतान जमा करने के बाद लोगों से भुगतान की बैंक रसीद राज्य हज कमेटी को भेजने को कहा है।