फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डीएल और वाहनों के रजिस्ट्रेशन में 70 हजार मोबाइल नंबर अपडेट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पुराने ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के रजिस्ट्रेशन में मोबाइल नंबर की गड़बड़ी मिल रही है। एआरटीओ (प्रशासन) ने बताया कि लगभग 70 हजार मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हैं, जिन्हें लिंक कराने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से मोबाइल फोन नंबर लिंक कराने के लिए संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने के कारण कई सेवाएं प्रभावित होती हैं। चालान कटने की दशा में वाहन स्वामी को संदेश प्राप्त नहीं होता है। ऐसे में बार-बार होने वाले चालान के कारण वाहन का पंजीयन और ड्राइविंग लाइसेंस रद्द होने की नौबत आ सकती है। परिवहन विभाग ने वाहनों से संबंधित सभी सेवाओं को आनलाइन कर दिया है।
अधिकारियों का कहना है कि कुछ लोगों ने दूसरे के मोबाइल नंबर दर्ज कराए हैं। कई लोगों ने अपना पुराना मोबाइल नंबर बदल लिया है। इससे वाहन के संबंध में कोई भी संदेश भी ऐसे लोगों को नहीं मिल पाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें