फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

69000 शिक्षक भर्ती घोटाला: गंगा में खड़े होकर सपा कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Tue, 16 Jun 2020 05:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
गंगा में खड़े होकर किया विरोध। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती में हुए घोटाले के विरोध में मंगलवार को समाजवादी छात्र सभा के सदस्यों ने चंदौली जिले में गंगा में खड़े होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान शिक्षक भर्ती घोटाले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। साथ ही उनका कहना है कि अगर मामले की जांच नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन

प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में घोटाले का आरोप लगाकर लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। मंगलवार को समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष यादवेश यादव के नेतृत्व में छात्रों ने शिक्षकों की भर्ती में हुए घोटाले का विरोध किया।


इस दौरान उन्होंने गंगा में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान यादवेश यादव ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग के लोग त्रस्त हैं। छात्र, किसान, व्यापारी सब लोग मंदी की मार से भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। भाजपा की सरकार जनता का करोड़ों रूपये पानी की तरह बहा कर अपने चुनाव अभियान में लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनको सिर्फ कुर्सी दिखाई दे रही है। हम छात्र सभा के बैनर से यह मांग करते है कि 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में बड़े पैमाने पर हुए घोटाले की सीबीआई जांच कराई जाए। इस सरकार ने लोकतंत्र का मजाक उड़ा कर रख दिया है। यदि कोई ईमानदार अधिकारी सही काम कर रहा है। इसमें सरकार की पोल खुल सकती है तो उसे तुरंत हटा दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें