फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU : Phd प्रवेश के लिए 6600 छात्र देंगे इंटरव्यू, कृषि विज्ञान में तीन फरवरी तक आवेदन; जानें खास

Sun, 26 Jan 2025 01:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में पीएचडी एडमिशन के लिए छात्र तैयार हैं। काफी दिनों से इसका इंतजार किया जा रहा था। पिछली बार परीक्षा नियंता कार्यालय की ओर से अंतिम तिथि आगे खिसका दी गई थी।
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में 6600 से ज्यादा अभ्यर्थी पीएचडी एडमिशन के लिए इंटरव्यू देंगे। एक से 15 फरवरी के बीच बीएचयू में पीएचडी दाखिले का फॉर्म भरने वाले हर विद्यार्थी को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन


वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र में तीन फरवरी तक आवेदन होगा।  25 जनवरी को आवेदन की अंतिम तिथि थी। शनिवार तक 10 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन और 6600 से ज्यादा आवेदकों ने फीस जमा की। 25 जनवरी को शाम 6 बजे तक रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट (आरईटी) कैटेगिरी में 5100 और बाकी 1500 नॉन एंग्जप्टेड में आवेदन किया था। 

ऐसे में इन्हीं आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अब 27 जनवरी यानी कि कल से 28 जनवरी तक फॉर्म में करेक्शन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दो दिन संशोधन के बाद कॉल लेटर भेजने और इंटरव्यू की तैयारियों का खाका खींचा जाएगा। इससे पहले 21 जनवरी तक आवेदन करना था, लेकिन परीक्षा नियंता कार्यालय की ओर से अंतिम तिथि आगे खिसका दी गई थी।
विज्ञापन


पीएचडी का रिजल्ट और एडमिशन 15 फरवरी से लेकर 5 मार्च के बीच तक होगा। 6 मार्च तक प्रवेश बंद हो जाएगा। 17 मार्च को विभागों में रिपोर्टिंग होगी।  

विज्ञापन

1540 सीटों के लिए होगा साक्षात्कार

बीएचयू के परीक्षा नियंता कार्यालय में फॉर्म भर चुके सभी अभ्यर्थियों का कॉल लेटर तैयार किया जा रहा है। बीएचयू के सभी विभागों में अलग-अलग विषयों के लिए 1540 सीटों पर इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू और नेट स्कोर में मिले मार्क्स का फाइनल मेरिट बनाकर रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

बीएचयू के परीक्षा नियंता कार्यालय की ओर से प्रतिभागियों का कॉल लेटर बनवाकर बीएचयू ऑनलाइन पोर्टल पर अभ्यर्थियों की लॉगिन पर अपलोड कराया जाएगा।  छात्रों से सवाल-जवाब करने वाले एक्सपर्ट की टीम तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें