फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचएस में दाखिले को उमड़ी भीड़, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सेंट्रल हिंदू स्कूल (बालक एवं बालिका) में दाखिले के लिए 25 अप्रैल से चल रही प्रवेश परीक्षाओं के क्रम में रविवार को नौवीं में दाखिले के लिए 42,224 छात्रों ने परीक्षा दी। सोमवार को कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा बीएचयू परिसर समेत 35 केंद्रों सुबह 8 से 10 बजे तक कराई जाएगी, जिसमें 39,730 छात्र शामिल होंगे।
विज्ञापन

अब तक हुई प्रवेश परीक्षा में ग्यारहवीं में कला, वाणिज्य, गणित और जीव विज्ञान में 50 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि रविवार को नौंवी में पंजीकृत 47534 में से 42224 छात्र शामिल हुए। सुबह 10 बजे जैसे ही परीक्षा छूटी तो केंद्रों के बाहर जाम लग गया। उधर बनारस, चंदौली समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से आए परीक्षार्थियों का दबाव रेलवे, बस स्टेशन पर अधिक दिखा।
रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर रही भीड़
सीएचएस में दाखिले के लिए चल रही प्रवेश परीक्षा की वजह से कैंट रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्टेशनों व बस अड्डों पर जबरदस्त भीड़ रही। कैंट रेलवे स्टेशन से आने जाने वाली ट्रेनों में परीक्षार्थियों का कब्जा रहा। ट्रेनों के आने की सूचना प्रसारित होते ही पटरी के दोनों तरफ यात्रियों की भीड़ जमा हो जा रही थी। दोपहर में प्लेटफार्मों पर पांव रखने तक की जगह नहीं बची थी। वहीं पूछताछ काउंटर पर लंबी लाइन लगी रही। पूर्वांचल के अन्य जिलों के साथ ही दिल्ली, कोलकाता जाने वाली ट्रेनों की आरक्षित बोगियों में परीक्षार्थियों की जबरदस्त भीड़ देखी गई। यहीं हाल रोडवेज बस अड्डों पर देखने को मिला। घर लौटने के लिए मिर्जापुर, आगरा, गोरखपुर, बलिया, देवरिया, आजमगढ़, इलाहाबाद आदि क्षेत्रों को जाने वाली बसों में सीट को लेकर लोग मारामारी करते रहे। स्कैनिया, जन रथ में भी सीट को लेकर जद्दोजहद देखने को मिली।
विज्ञापन

कई क्षेत्रों में रहा जाम
सीएचएस की प्रवेश परीक्षा के चलते कई क्षेत्र जाम की चपेट में रहे। दोपहर में जब परीक्षा छूटी तो कई क्षेत्रों में वाहनों के पहिए थम गए। सड़क पर जाम लग गया। तपती धूप में लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। लहरतारा, मंडुवाडीह, लंका, गोदौलिया, कैंटोंमेंट, इंग्लिशिया लाइन, सिगरा, मैदागिन, चेतगंज आदि क्षेत्रों में जाम की समस्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें