फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभासपा ने सुरेंद्र राजभर को उम्मीदवार बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा की सहयोगी सुभासपा ने मंगलवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रत्याशी की घोषणा कर दी। हालांकि चंद घंटे बाद ही पार्टी को उम्मीदवार बदलना भी पड़ा। पहले जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ राजभर को प्रत्याशी बनाया गया था, मगर चुनाव लड़ने की उम्र का मानक पूरा नहीं होने के कारण दोपहर बाद जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद राजभर को उम्मीदवार घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 39 प्रत्याशियों की सूची में सुभासपा ने काशी विद्यापीठ ब्लाक के काशीपुर कुरहुआ निवासी सिद्धार्थ राजभर को प्रत्याशी बनाया। 2017 में स्नातक सिद्धार्थ की उम्र कम होने के कारण नए प्रत्याशी के नाम पर चर्चा शुरू हुई। दोपहर बाद प्रदेश महासचिव शशि प्रताप सिंह ने सुरेंद्र प्रसाद राजभर को प्रत्याशी घोषित किया। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के गांव खनाव निवासी राजभर अपने गांवे में लगातार 10 साल प्रधान रहे हैं। वह इस बात से अभिभूत हैं कि पार्टी ने उन्हें देश की सबसे महत्वपूर्ण सीट से प्रत्याशी बनाया है। वह पूरी मेहनत से चुनाव लड़ेंगे।
जमानत नहीं बचेगी: अनिल
चौबेपुर। राज्यमंत्री अनिल राजभर ने कहा है कि सुभासपा उम्मीदवार जमानत भी नहीं बचा पाएंगे। इससे पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का भी असली चेहरा उजागर हो गया है। राजभर ने कहा- ओमप्रकाश का जनाधार खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें