फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरा मोर्चा से चुनाव लड़ेंगे राजेंद्र गांधी कुशवाहा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। 48 छोटे दलों ने मिलकर तीसरा मोर्चा का गठन किया गया। इस मोर्चा से साधारण आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र गांधी कुशवाहा को वाराणसी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ाया जाएगा। इसके अलावा यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन

तीसरा मोर्चा से जुड़े गांधी एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार जायसवाल, राष्ट्रीय पूर्वांचल एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि राजभर, भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामधनी बिंद, मानव अधिकार जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र पाठक, शोषित संदेश पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवा लाल प्रजापति ने संयुक्त रूप से यह ऐलान किया।
मंगलवार को चौकाघाट स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से नेताओं ने कहा कि बीते 30 सालों से नगर निगम की राजनीति में राजेंद्र सक्रिय हैं। बेदाग छवि के साथ वह आम जनता की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। इसे देखते उन्हें चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया गया। साझा उम्मीदवार के सवाल पर कहा कि बड़ी पार्टियां जैसे सपा, बसपा और कांग्रेस से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें