फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने शुरू किया तेवर दिखाना, बढ़ा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मार्च महीने के अंत में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान बढ़ गया है और धूप असहनीय हो गई है। पिछले पांच दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि हुई है। दिन का तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस हो गया है और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस है। 18 मई को अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिगी सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

रोजाना बढ़ रही मौसम की तल्खी और तीखी धूप से लोग परेशान हो उठे हैं। दिन में निकलने से लोग अब बचने लगे हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पंद्रह मार्च के बाद एक के बाद एक आए पश्चिमी विक्षोभ का मौसम पर असर पड़ा था। पश्चिम से आने वाली ठंडी हवा और बीच-बीच में हुई बूंदाबांदी से तापमान गिर गया था। इसका असर समाप्त होने के बाद तापमान फिर बढ़ने लगा है, जिससे गर्मी महसूस की जा रही है। अब ऐसा कोई सिस्टम बनता नहीं दिखाई दे रहा है, जिससे तापमान में कोई कमी आए। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के का कहना है कि 25-26 मार्च के आसपास बादल छाने और बूंदाबांदी का अनुमान है। इसके अलावा ऐसी कोई संभावना नही हैं, जिससे तापमान में कमी आने की संभावना जताई जा सके। पिछले तीन सालों से मार्च के अंतिम दिनों में अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें