फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण की विधा से श्लोक बनाना सिखाएंगे विद्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। दक्षिण की अंक गणित विधा से विद्वान में अब श्लोक बनाना सिखाएंगे। यह बातें संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में शनिवार को आयोजित अष्टावधानम व्याख्यान में विद्वानों ने कही।
विज्ञापन

व्याख्यान में चिन्मय विश्वविद्यालय केरल के प्रो. रामकृष्ण पेजताय ने कहा कि गणित का प्रयोग कर दक्षिण भारत की पद्धति से उत्तर भारत और वाराणसी में इस विश्वविद्यालय में अभिनव प्रयोग किया जाए जो काशी सिद्ध होगा। इस प्रयोग के अंतर्गत जादुई गणित के अंकों के आधार के माध्यम से श्लोक बनाने का एक नई तकनीकी का प्रदर्शन और प्रयोग दिखाया गया है, जिसमें श्लोक बनाने के दौरान विभिन्न तरीक़े से आठ लोगों द्वारा व्यवधान भी डाला जाएगा इसके बाद भी लेकिन विधि के अनुसार श्लोक सही तरीके से बनजाता है। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत की यह विधा विद्यार्थियों और अध्यापकों के लिए बहुत ही लाभकारी होगी। अध्यक्षता कुलपति प्रो राजाराम शुक्ल ने की। कार्यक्रम में प्रो. रेवाप्रसाद द्विवेदी, प्रो के के शर्मा, प्रो शिवजी उपाध्याय , प्रो रामपूजन पांडेय प्रो सुधाकर मिश्र प्रो हरिप्रसाद दीक्षित उपसिथत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें