फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्कंडेय महादेव मंदिर में तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर। कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से आए हजारों शिवभक्तों ने गंगा गोमती के संगम तट पर डुबकी लगाकर बाबा को जलाभिषेक किया। यहां करीब तीन लाख श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

मार्कंडेय महादेव मंदिर में शाम से ही शिवभक्त पहुंचने लगे थे। मंदिर की आरती कर गोस्वामी समाज मंदिर का पट आम लोगों के लिए खोला गया। इसके बाद शिवभक्तों की टोली बाबा को जलाभिषेक करने लगी। भोर पांच बजे के बाद भीड़ बढ़ती चली गई। पुलिस ने मंदिर के मेन गेट के पास बैरियर लगाकर लोगों को कतारबद्ध जलाभिषेक कराया। संगम घाट पर दोपहर तक स्नान करने के लिए खचाखच भीड़ लगी रही। वाराणसी गाजीपुर मार्ग पर पुलिस ने बैरियर लगाकर कर बड़े वाहनों को रोक दिया था। मंदिर परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में शिवपुराण, महामृत्युंजय जप व सत्यनारायण भगवान की कथा का अनुश्रवण करते रहे। मुख्यद्वार पर सीसीटीवी कैमरे व मेटल डिटेक्टर से निगहबानी की जा रही थी। चौबेपुर थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि लगभग तीन लाख लोगों ने जलाभिषेक किया। मंगलवार को भी जलाभिषेक होगा।
तरयां स्थित शिव मंदिर से शिव बरात निकली। बरात में जगह-जगह लोगों ने आरती उतारकर शिव पार्वती का पूजन किया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव, विजय बहादुर यादव, आनंद मोहन, अंकित यादव, रमेश गुप्ता, चंद्र मिश्रा, गोलू यादव, भोलू यादव, (हर्ष) योगेंद्र, आदि लोग शामिल रहे। विवाह का संस्कार 11 वैदिक ब्राह्मणों द्वारा किया गया।
विज्ञापन

शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर बरसात से पंचक्रोशी यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। सड़क के किनारे गड्ढे में पानी लग गया था। राजा तालाब में खराब सड़क पर गिट्टी का चूर्ण डाला गया था। इससे फिसलन हो गई थी। पंचक्रोसी परिक्रमा मार्ग पर पड़ने वाले शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी। भीम चंडी में काशी सेवा शोध समिति, के सचिव डॉ. ठाकुर प्रसाद सिंह व भाजपा के जिला मंत्री राजेश राजभर की ओर से श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। लोहता क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों पर सुबह से पुजा-पाठ शुरू हो गया। क्षेत्र के परजनपुर, बखरिया, भट्ठी, कोरौता से शिवबरात निकली। सेवापुरी ब्लाक के ठटरा स्थित प्राचीन मंदिर बुढ़वा महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान हरि कीर्तन भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजनकर्ता में रामरक्षा, झींगुरी प्रसाद, देवेंद्र कुमार, विजेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार आदि रहे। आर्य समाज के लोगों ने प्राचीन शिव मंदिर शाहंशाहपुर में भंडारे का आयोजन किया। यहां शिव चर्चा ओम प्रकाश मिश्रा द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें