फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना की हकीकत जानने पहुंची केंद्रीय टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आयुष्मान भारत योजना की हकीकत जानने दो सदस्यीय केंद्रीय टीम बुधवार को दीनदयाल अस्पताल और मंडलीय अस्पताल पहुंची। इस दौरान सदस्यों ने आयुष्मान योजना के काउंटर पर जाकर वहां बन रहे गोल्डन कार्ड की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही लाइन में लगे लोगाें से बातचीत की।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थियों को पांच लाख रुपये सालाना नि:शुल्क इलाज की सुविधा है। इसके लिए लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड सरकारी अस्पतालों, जनसेवा केंद्रों पर बन रहा है। इस दौरान केंद्रीय टीम ने अस्पतालों में गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए लोगों को 20 दिन से एक महीने तक का समय दिए जाने, सर्वर की गड़बड़ी से डाटा फीडिंग में देरी जैसी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कार्ड वितरण में लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया।
साथ ही निर्देश दिया कि योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद जल्द से जल्द गोल्डन कार्ड वितरित किया जाए और योजना का लाभ दिलाया जाए। दोपहर में मंडलीय अस्पताल पहुंचकर यहां गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लगे लोगों से भी बातचीत कर जानकारी ली। इस बारे में सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि औपचारिकताएं पूरी होेते ही लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें