फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी कह रहे सजनी हमहू राजकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने सोमवार को बाबतपुर एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव और महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। तीसरे मोर्च के गठन पर अमर सिंह ने कहा कि बराती बनते जा रहे हैं। दूल्हे (प्रधानमंत्री के उम्मीदवार) का पता नहीं है। महागठबंधन में शामिल हर कोई कह रहा सजनी हमहूं राजकुमार, हमहू राजकुमार...।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा की सरकार हो तो हम कीर्तन भी नहीं कर सकते। इनकी सरकार में हमें सिर्फ अजान करनी होगी। आजमगढ़ रवाना होने से पहले अमर सिंह ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने अखिलेश यादव के भाजपा ऊंची जातियों की पार्टी के बयान पर कहा कि वह (अखिलेश) ही अब कहां नीची जाति के रह गए हैं, क्योंकि उनकी पत्नी ठाकुर और मुलायम सिंह के दूसरे पुत्र की पत्नी भी ठाकुर, नवका ठाकुर तो यही लोग हैं।
हाल ही में बुलंदशहर में इंस्पेक्टर की हत्या के बाद अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के खुद और बेटों को असुरक्षित महसूस होने के बयान पर कहा कि वे दुख करें या क्रोध जताएं यह उनका अधिकार है, लेकिन उन्होंने हिंदू समाज के एक बड़े वर्ग को आहत किया है। हम लोग गाय नहीं, बल्कि गौ को माता से संबोधित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें