फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 घंटे में खुलासा कर बरामद की नगदी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सारनाथ थाना अंतर्गत पुराना पुल क्षेत्र स्थित अनिल सिंह की स्टेशनरी की दुकान में हुई चोरी का मुकदमा दर्ज करने के 10 घंटे के भीतर पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी गए 62 हजार रुपये बरामद कर दनियालपुर निवासी राजेश दास गुप्ता और पंचक्रोशी के रंजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुराना पुल क्षेत्र में अनिल सिंह की स्टेशनरी की दुकान है। सोमवार की सुबह अनिल दुकान खोलने पहुंचे तो पता लगा कि ताला टूटा हुआ है और कैश बॉक्स में रखे 62 हजार रुपये गायब हैं। सारनाथ थाने पर मामले को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया और पुराना पुल चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ल ने दुकान के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से तफ्तीश शुरू की। शाम होते-होते क्षेत्र से ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चौकी प्रभारी ने चोरी हुए रुपये बरामद कर लिया। प्रकरण एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह की जानकारी में आया तो उन्होंने चौकी प्रभारी को शाबाशी देते हुए आगे भी ऐसी ही तत्परता के साथ काम करते रहने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें